HP गैस की बड़ी लापरवाही, विधायक गए थे सहायता राशि देने फोटो म... - CG Sandesh

HP गैस की बड़ी लापरवाही, विधायक गए थे सहायता राशि देने फोटो में पीछे दिखी सिलेंडर के डंपिंग

HP  गैस एजेंसी सरायपाली की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमे एक घर में गैस के सिलेंडर देखे जाने की खबर है, दरअसल आज सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद और उनके कुछ सहयोगी सरायपाली विकास खण्ड अंतर्गत रूडा में महिला सरपंच श्रीमती सावित्री पटेल के आकस्मिक निधन मृत्यु होने के कारणों से सरपंच संघ के तरफ से सहायता राशि देने गए थे. जहाँ  सरपंच संघ सरायपाली के तरफ से सहायता राशि के रूप में 1 लाख रु विधायक सरायपाली और सरपंच संघ के अध्यक्ष हीरेन्द्र पटेल सचिव संघ के अध्यक्ष नेहरू पटेल द्वारा प्रदान किया गया.

वही चेक देते समय जो फोटो लिया गया उसके पीछे कई नग HP  गैस एजेंसी सरायपाली सिलेंडर दिखाई दिया.  बताया जा रहा है कि पिछले 1 वर्ष HP गैस का वितरण इसी गांव में हो रहा है.

आपको बता दे कि जिस घर मे यह घटना को अंजाम दिया जा रहा है वहा जान माल की सुरक्षा के लिए कोई भी उपकरण नही है, जिससे आग लगने या किसी अन्य स्तिथि में काबू पाया जा सके.

वही इस सम्बन्ध HP गैस एजेंसी सरायपाली के संचालक से बात करने बताया गया कि वाहन खराब हो गया था जिसके कारण उसे रूडा में छोड़ दिया गया था.

वही इस सम्बंध में जिला खाध अधिकारी अजय यादव से बात करने पर जांच और कार्यवाही करने की बात कही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें