news-details

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 13.31 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारेंटाईन सेंटर एवं परिवहन व्यय के लिए आबंटित

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों पर क्वारेंटाईन सेंटर एवं उनके परिवहन पर हुए व्यय के लिए प्रदेश के सभी जिलों के लिए 13 करोड़ 31 लाख 40 हजार 940 रूपए की राशि आबंटित की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आबंटित राशि राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के दिशा निर्देशो के अनुसार व्यय करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यह राशि पीएम केयर फंड के तहत राज्य को आबंटित की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर जिले को 20 लाख 76 हजार 767 रूपए, धमतरी जिले को छह लाख तीन हजार 622 रूपए, बलौदाबाजार जिले को 87 लाख 75 हजार 872 रूपए तथा गरियाबंद जिले को 21 लाख 56 हजार 174 रूपए की राशि आबंटित की गई है। दुर्ग जिले को 32 लाख 31 हजार 230 रूपए, राजनांदगांव जिले को 55 लाख 67 हजार 884 रूपए, कबीरधाम जिले को दो लाख 62 हजार 320 रूपए, बालोद जिले को 66 लाख 17 हजार 97 रूपए और बेमेतरा जिले को एक करोड़ 16 लाख 61 हजार 760 रूपए की राशि आबंटित की गई है।

बिलासपुर जिले को 64 लाख 75 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 54 लाख 80 हजार 829 रूपए, मुंगेली जिले को 47 लाख 45 हजार 370 रूपए, जांजगीर-चांपा जिले को चार करोड़ 46 लाख 28 हजार 600 रूपए, कोरबा जिले को 22 लाख 89 हजार 134 रूपए और रायगढ़ जिले को पांच लाख 52 हजार रूपए 798 रूपए की राशि आबंटित की गई है।

बस्तर जिले को 17 लाख 73 हजार रूपए, दंतेवाड़ा जिले को दस लाख रूपए, बीजापुर जिले को तीन लाख 55 हजार 398 रूपए, सुकमा जिले को 96 लाख 94 हजार 260 रूपए, कोण्डागांव जिले को 36 लाख 15 हजार 360 रूपए, कांकेर जिले को 11 लाख तीन हजार 52 रूपए और नारायणपुर जिले को 14 लाख आठ हजार 960 रूपए की राशि आबंटित की गई है। सरगुजा जिले को 16 लाख 13 हजार 463 रूपए, सूरजपुर जिले को आठ लाख 71 हजार 250 रूपए, बलरामपुर जिले को 20 लाख 60 हजार 136 रूपए, जशपुर जिले को 36 लाख 43 हजार 810 रूपए और कोरिया जिले को आठ लाख 77 हजार 637 रूपए की राशि आबंटित की गई है।  





अन्य सम्बंधित खबरें