news-details

राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव  डी.डी. सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार  हरिकृष्ण शर्मा अपर कलेक्टर राजनांदगांव को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रविराज ठाकुर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कुमारी पूनम सोनी सहायक संचालक, भू-अभिलेख कार्यालय रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और  जागेश्वर कौशल संचालक संपदा, गृह विभाग को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें