news-details

रायपुर : पूजा पाठ के नाम पर पैसे डबल करने का झांसा देकर 75 लाख की ठगी, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार निवासी रेखा साहू के साथ पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाली महिला सहित दो आरोपी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाली एक महिला को रकम डबल करने का झांसा देकर 75 लाख 50 हजार का चूना लगाये थे । इस मामले में रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मलसाय तालाब के पास राम जानकी भवन कुशालपुर में रहती है। फरवरी 2022 में बलौदाबाजार निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी दौरान उनकी पहचान आशुतोष नामक सन्यासी से हुई जिसने अपने साथी आरती पाटिल से प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्यों की मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि आरती पाटिल हस्तरेखा देखकर भविष्य बताती है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ASP अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल को जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम ने जांच के दौरान आरोपियों का लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने पर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ठगी की घटना को करना स्वीकार किया। साथ ही इसके अलावा हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित देश भर में घुम-घूम कर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना कर करोड़ों की ठगी करने की बात कबूल की।




अन्य सम्बंधित खबरें