news-details

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बांटा हलवा, आज से कमरे में कैद रहेंगे ये अधिकारी

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में आज 26 जनवरी को पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। परंपरागत रूप से बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले यह समारोह आयोजित किया जाता है। 2 साल बाद एक बार फिर से बजट तैयार करने से पहले हलवा सेरेमनी मनाई गई है। वित्त मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में हलवा बांटकर बजट डॉक्युमेंट को आखिरी रूप दिया।

बजट से पहले निभाई जाती है ये रस्म

हलवा सेरेमनी की रस्‍म को हर साल निभाया जाता है। लेकिन साल 2022 में कोविड के कारण इस रस्‍म को नहीं निभाया गया था। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण बजट की छपाई शुरू होने से पहले निभाई जाने वाली हलवा सेरेमनी को नहीं किया गया था। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि हलवे की बजाय कोर स्‍टॉफ को उनके कार्यस्थलों पर ‘लॉक-इन’ से गुजरने के कारण मिठाई दी गई।


क्यों जरूरी होता है मीठा बनाना?

बजट से पहीले हलवा सेरेमनी का आयोजन जरूरी होता है। हलवा सेरेमनी के बाद कल यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे। इस दौरान करीब एक हफ्ते तक वित्‍त मंत्रालय के अधिकारी परिवार से दूर रहेंगे। आपको बता दें इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संबोधित

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पूरे बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक रहेगा। करीब एक महीने की छुट्ट‍ियों के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।






अन्य सम्बंधित खबरें