बसना : अवैध शराब पीने पिलाने कि सुविधा उपलब्ध कराने वाले को ... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब पीने पिलाने कि सुविधा उपलब्ध कराने वाले को पुलिस ने पकड़ा

बसना : भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम धामनघुटकुरी में पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए अवैध शराब पीने पिलाने कि सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा. 23 फरवरी को पुलिस बिजराभांठा की ओर रवाना हुआ था. तभी मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धामनघुटकुरी मोड़ रोड़ किनारे एक व्यक्ति लोगो को आम जगह पर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जहां एक व्यक्ति लोगो को शराब पिलाते मिला। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। पुलिस ने धामन घुटकुरी निवासी सन्यासी नायक पिता बिहारी नायक उम्र 38 वर्ष को पकड़ा। वह लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की शीशी 180 एमएल वाली प्रत्येक शीशी में भरी हुई करीबन 90-90 एमएल जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर समक्ष गवाह 23 फरवरी के 8:15 बजे सन्यासी नायक को गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें