सरायपाली : पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर छल पूर्वक जन्म ... - CG Sandesh

सरायपाली : पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर छल पूर्वक जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के इसी मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में थाना सरायपाली में प्रार्थीया श्रीमती दमयंती देवता पति वकील देवता साकिन रविग्राम नगर तेलीबांधा रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेश किया गया प्रार्थिया के द्वारा दिए आवेदन पत्र की जांच थाना सरायपाली में किया गया. जांच में पाया गया कि आवेदिका दमयंती देवता का पति आरोपी वकील देवता अपने पत्नी को छोड़कर अनावेदिका बनिता दास को पत्नी बना कर रखा है और उससे जन्म हुए लड़का पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय नगर पालिका सरायपाली से अपने पूर्व पत्नी दमयंती देवता का नाम छल पूर्वक लिखाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है.

जबकि दमयंती देवता द्वारा पुत्र को जन्म नहीं दिया है इस प्रकार से आरोपीगणों के द्वारा पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराया गया है. रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 90/2023 , धारा 420,34 भा.द.वि .कायम कर विवेचना में लिया गया व त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील देवता पिता शेषदेव देवता उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली तथा बनिता दास पिता पितबास दास उम्र 32 वर्ष निवासी  वार्ड नंबर 02 महलपारा थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया गया संपूर्ण कार्यवाही में एसआई उदयराम साहु आर कमल जांगड़े योगेंद्र बंजारे चंद्रकला वर्मा का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें