क्या छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में नए सीएम का होगा ऐलान! वसु... - CG Sandesh

क्या छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में नए सीएम का होगा ऐलान! वसुंधरा राजे के आवास पर बढ़ी हलचल

Rajasthan Legislative Party Meeting: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन का दौर जारी है. इसी बीच राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब विधायक दल की बैठक होगी.

मंगलवार को विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे मंगलवार की सुबह राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेंगे. कयास लगाया जा रहा है कि इसी दिन विधायक दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है.


वसुंधरा राजे से आवास पर मुलाकात का सिलसिला

राज्य में सीएम फेस के लिए जारी खींचतान के बीत प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक, प्रहलाद गुंजल, देवी सिंह भाटी समेत कई बीजेपी नेताओं ने वसुंधरा राजे सिंधिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी राजे से मिले.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें