पिथौरा : घर से लाकर खेल मैदान में बेल्ट व कांच के बॉटल से की... - CG Sandesh

पिथौरा : घर से लाकर खेल मैदान में बेल्ट व कांच के बॉटल से की मारपीट.

पिथौरा के खेल मैदान में एक व्यक्ति के साथ उसे घर से लाकर बुरी तरह मारपीट किया गया. साथ ही घर में मौजूद महिलाओं से भी बदतमीजी की गई.

मनीष कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2024 को उसकी भाभी रूखमणी साहू ने उसे फोन पर बताया कि आपके चाचा संतराम साहू को गाली गलौच कर मारपीट कर रहे है तब मनीष आकर देखा तो साहू डीजे दुकान में उसके चाचा संतराम बैठा था जिसे चोट लगा था, जब वह अपने चाचा से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि दुर्गेश सेन व बेदराम सेन ने खेल मैदान पिथौरा में उसे घर से लाकर डंडे, बेल्ट व कांच के बॉटल से प्रहार कर मारपीट किया व घर में बेटी बहू मां के साथ भी बदतमीजी किया.

जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें