सांकरा : सड़क पर गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान - CG Sandesh

सांकरा : सड़क पर गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान

सांकरा से लारीपुर ( उड़िसा ) जाने वाला सड़क पर चलना इन दिनों हादसे को आमंत्रण देना है। सप्ताहभर से जारी मूसलाधार बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में जलभराव हो गया है। ऐसे में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। हादसा होने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है और गड्ढे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

इस रास्ते में रोजाना हजारों लोगो का आना जाना लगा रहता है, खास करके स्कूली बच्चों का , और रास्ता छोटी होने के कारण एक गाड़ी जाने के बाद दूसरी जाना मुस्किल हो जाता है , ऐसी स्थिति में कई बार दुर्घटना भी हो चुका है कई बार तो कई लोगो की जान भी जा चुकी है। और कई बार चुनाव प्रचार के दौरान यहां की सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन हालात अभी भी जस का तस बना हुआ है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें