सरायपाली : 30 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 30 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 दिसम्बर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि बड़ा तालाब के सामने खेत सरायपाली के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सूचना पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी उदे कुमार सारथी पिता स्व. भोला सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 बाजारपारा सरायपाली को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 06 नग पॉलीथीन में भरा प्रत्येक में 05-05 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 30 लीटर कीमती 6000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें