बागबाहरा : ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण की चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण की चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर से ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी की खबर सामने आई है. खेमराज पटेल पिता हलधर पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी अनवरपुर ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कोई अज्ञात व्यक्ति 13 दिसम्बर को खेमराज के कमरे में रखे आलमारी का ताला एवं लॉकर तोड़कर सोने का चैन, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का बाली, सोने का अंगुठी वजनी करीबन 7 तोला एवं चांदी का आभूषण पायल, बिछिया, चांदी का करधन वजनी करीबन 500 ग्राम व नगदी रकम करीबन 1,50,000 रूपये चोरी कर लिया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें