सरायपाली : बस की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : बस की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लिमऊगुडा मोड़ के पास बस की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रमणी चौहान पिता टेंगनु चौहान उम्र 55 वर्ष निवासी लिमऊगुडा 12 दिसम्बर को अपने सायकल से ग्राम लिमऊगुडा से चंदखुरी जा रहा था. 

इसी दौरान लिमऊगुडा मोड के पास करीब दोपहर 2 बजे ग्राम मुन्धा की ओर से आ रही बस क्रमांक CG 06 D 9539 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी. हादसे में घायल चंद्रमणी चौहान को सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें