सरायपाली : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

गिरसा नवापाली जाने वाली मार्ग के पास NH 53 मेन रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. सरायपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बागद्वारी निवासी अजय डडसेना ने पुलिस को बताया कि 15 दिसम्बर को रात करीब 07:30 बजे उन्हें फोन से सुचना मिली कि तिलक का गिरसा के पास NH 53 में एक्सीडेन्ट हो गया है. सूचना पाकर अजय अपने परिवार के साथ घटनास्थल पर गया, जहाँ से शासकीय अस्पताल सरायपाली गये. जहाँ तिलक के साथी अशोक झाकर ने बताया कि रात करीबन 7 बजे सरायपाली से मोटर सायकल क्रमांक CG 13 UC 4476 से वापस घर जा रहे थे. 

मोटर सायकल को तिलक डडसेना चला रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 5497 के चालक अमरजीत शर्मा ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी. तिलक को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई और पीछे बैठे अशोक झाकर घायल हो गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अमरजीत शर्मा के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें