महासमुंद : गोदाम से 51200 रुपये के सामानों की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : गोदाम से 51200 रुपये के सामानों की चोरी

महासमुंद के पंजाबीपारा के पास स्थित गोदाम से 51200 रुपये के सामानों की चोरी की शिकायत थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पवन पारख पिता स्व. मेघराज पारख उम्र 48 साल निवासी गांधी चौक सिविल लाईन महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि गांधी चौक के पास उसका प्लास्टिक का दुकान है तथा गुरुद्वारा के पीछे पंजाबीपारा में गोदाम है.

13 दिसम्बर को शाम करीब 07:30 बजे के आसपास पवन का बेटा धरम पारख गोदाम में लगे लोहे के दरवाजा में ताला लगाकर घर आ गया था. अगले दिन सुबह करीब 8 बजे पवन अपने गोदाम जाकर देखा तो गोदाम का ताला टुटा हुआ था गोदाम अंदर जाकर देखा तो अंदर का सामान इधर उधर बिखरा पडा हुआ था. गोदाम में रखे 28 नग कार्टुन प्लास्टिक कंटेनर कीमती करीबन 51,200 रूपये नहीं था. उक्त 28 नग कार्टुन प्लास्टिक कंटेनर को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें