CG ब्रेकिंग : 1 मार्च के पहले हो जाएंगे नगरीय निकाय और पंचाय... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : 1 मार्च के पहले हो जाएंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव

रायपुर।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट है। 1 मार्च के पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पूरे हो जाएंगे, चुनाव की वजह से बोर्ड परीक्षा प्रभावित नहीं होगी। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दी है, उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड एग्जाम भी प्रभावित न हो इसका ख्याल रखेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह चुनाव कितने चरण में होंगे इस पर अभी मंथन बाकी है।


बता दें कि आज ही राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक के बाद जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि चुनाव आयोग की सारी तैयारी पूरी हो गई है। जिलों के कलेक्टर, एसपी ने अपनी तैयारी रिपोर्ट पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराएंगे।



निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के साथ बैठक में प्रदेश के सीएस, डीजीपी भी शामिल हुए। उनके साथ ही आबकारी, परिवहन, शिक्षा, पंचायत, नगरीय निकाय विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश के तमाम कलेक्टर और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में जुड़े। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की फाइनल तैयारी की समीक्षा की गई।


नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 20 जनवरी तक प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, और महज एक महीने के अंदर ये चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें