बसना : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के संबंध में... - CG Sandesh

बसना : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के संबंध में 20 जनवरी को शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के संबंध में 20 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उप संभाग कार्यालय, विद्युत विभाग, बसना के प्रांगण में होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में योजना से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त करने और इसका लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

1. बिजली बिल


2. आधार कार्ड


3. पैन कार्ड


4. बैंक पासबुक


सहायक अभियंता विद्युत विभाग, बसना ने सभी उपभोक्ताओं से शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए शौर्या सोलर सॉल्यूशन एंड टेक्नोलॉजीस बसना में फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें