पिथौरा : घर घुसकर महिला से मारपीट, सिर में लगे 17 टांके - CG Sandesh

पिथौरा : घर घुसकर महिला से मारपीट, सिर में लगे 17 टांके

पिथौरा के वार्ड क्रमांक 09 में एक महिला के यहाँ घुसकर एक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाकर 17 टाँके लगाने पड़े.  

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया जमुना बाई यादव पति स्व. जयराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्र 09 पिथौरा 09 फरवरी 2025 की रात खाना खाकर अपने घर में परिवार के साथ सोयी थी, तभी रात के लगभग 12 बजे वार्ड क्रमांक 09 का निवासी टिकाराम यादव उर्फ टिके आवाज देकर दरवाजा खटखटाकर खोलने के लिये बोला तो जमुना दरवाजा खोली, इस दौरान टिके शराब के नशे में था और जबरदस्ती घर के अंदर घुसकर तुझे आज जान से ख़त्म कर दूंगा कहकर जमुना के गला को दबाकर हाथ थप्पड से मारपीट करने लगा. जब जमुना मारपीट को छुड़ाने लगी तो घर के बगल में चुल्हा जलाने वाली लकड़ी से सिर में 8-10 बार मारा.

जिसपर जमुना बाई चिल्लाने लगी तो बगल वाले कमरे में सोयी उसकी पुत्री अपने कमरे से निकलकर आयी और पीछे से टिके को डंडे से मारी तब वह भाग गया.

इस घटना में जमुना का सिर फट गया था खून निकल रहा था और वह बेहोश हो गयी तो उसकी बेटी एम्बुलेंस को बुलाकर पिथौरा अस्पताल ले गई, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर करने पर महासमुंद में 17 टांका लगाने के बाद मेकाहरा रायपुर रेफर कर दिये.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 331(6)-BNS, 331(7)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें