भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना, तापमान में हो सकती है गि... - CG Sandesh

भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना, तापमान में हो सकती है गिरावट.

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, और सरगुजा, संभाग के जिलों में गुरुवार, और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है. और ओले गिर सकते है. वहीं बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में 22 मार्च को हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य ओडिशा तक टर्फ लाइन बनी हुई है. इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आंधी, बारिश, की स्थिति बन रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें