छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, आ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है 2 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में स्कूल खुल रहे हैं ऐसे में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं जहां सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक संचालित होगी तो वही हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं दोपहर 11:00 से 3:00 तक संचालित होगी।

आपको बता दें लगातार बढ़ती तपिश को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने या फैसला लिया है, क्योंकि अब परीक्षाओं का दौर समाप्त हो चुका है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा या फैसला किया गया है, हालांकि अप्रैल में कक्षाएं संचालित होने के बाद स्कूल मई और जून 15 तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां रहेगी ऐसे में यह व्यवस्था केवल अप्रैल महीने के लिए की गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें