सांकरा : बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहा व्यक्ति सड़क... - CG Sandesh

सांकरा : बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहा व्यक्ति सड़क हादसे में घायल

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा में बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहा व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया, जिसका इलाज महासमुंद में हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामजुड़ा निवासी लाल बहादूर भोई 05 अप्रैल 2025 को अपने परिवार के साथ भगतदेवरी बनदुर्गा मंदिर से मेला देखकर अपने घर जामजुड़ा जा रहा था. इसी दौरान सलडीह रोड जामजुड़ा में रात्रि 12 से 01 के बीच जब वह मनोज साहू के घर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 7281 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लालबहादूर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे लालबहादूर के सिर, पैर, हाथ में चोट लगने पर उसे डायल 112 के माध्य्म से ईलाज हेतु सीएचसी बसना लाये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से अस्पताल महासमुंद में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा है.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें