राजधानी रायपुर के अरिहंत ज्वेलर्स में महिला ने किया सोने का ... - CG Sandesh

राजधानी रायपुर के अरिहंत ज्वेलर्स में महिला ने किया सोने का जेवर पार.

राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर में स्थित अरिहंत ज्वेलर्स में एक महिला ने सोने का जेवर पार कर दिया. बताया जा रहा है कि, सचिन जैन का अरिहंत ज्वेलर्स के नाम से अश्वनी नगर में दुकान है. 21 अप्रैल की शाम 6 बजे वे अपनी दुकान पर थे. उसी समय करीब 40 साल की महिला पहुंची. पहले उन्होंने सोने की लॉकेट दिखाने के लिए कहा. इसके बाद बाली दिखाने को बोली. करीब पौन घंटे तक महिला बाली, लॉकेट देखती रही. अंत में उसने कोई जेवर नहीं खरीदा और चली गई.

इसके बाद देर रात दुकान के जेवरों का मिलान किया गया, तो एक टॉप्स कम थे. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें महिला एक टॉप्स ले जाते हुए दिखाई दी. वहीं मामले की शिकायत पर  पुरानीबस्ती पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. और महिला की तलाश की जा रही है.बता दें टॉप्स करीब 6 ग्राम का है और उसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें