पिथौरा : संकुल समन्वयक पर मनमानी का आरोप, संभागीय संयुक्त संचालक में शिकायत।
मोहगांव संकुल समन्वयक अन्जय कश्यप की मनमानी रवैये की डीपीआई रायपुर और संभागीय संयुक्त संचालक में लिखित शिकायत की गई है। जांच की स्थिति कछुआ गति से रेंग रहा है। हैरानी की बात है कि इस शिकायत प्रकरण के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगा गया। तो जनसूचना अधिकारी ने भ्रमित करके छुपाने का भी प्रयास किया है। हालांकि अब संभागीय संयुक्त संचालक की माने तो इस शिकायत में जांच हेतु आदेश जारी कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने डीपीआई रायपुर एवं संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर में 06 जनवरी 2025 को पिथौरा ब्लाक के अन्जय कश्यप के विरूद्व 07 बिन्दूओ में लिखित शिकायत किया है। शिकायत में जांच नही होने पर 06 मार्च को दोबारा शिकायत की गई। लेकिन अधिकारियो ने जांच शुरू नही किया। तब तीसरी शिकायत 09 अप्रैल को की गई है। जो प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता की पराकाष्ठा है। इससे अधिकारियो की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहा है।
अन्जय कश्यप शिक्षक एल.बी. जो अभी मोहगांव के संकुल समन्वयक है। के उपर आरोप है कि संकुल स्रोत्र केन्द्र समन्वयक पिथौरा के विरूद्व अनावश्यक टिप्पणी, संकुल समन्वयक के दायित्व का पूर्ण निर्वहन नही करते एवं शासकीय बैठको में समय पर उपस्थित नही होते है। यहां बताना जरूरी है कि ये पूर्व में मोहगांव स्कूल की बच्चियो के साथ मारपीट भी किये थे। अक्सर ये विवादो में रहते है। नवम्बर माह में श्रीकश्यप ने संकुल समन्वयक पद से त्यागपत्र भी दे दिया था। लेकिन बाद में लम्बी जुगाड करके संकुल समन्वयक बन गया।
राकेश पांडेय संभागीय संयुक्त संचालक ने इस शिकायत प्रकरण के संबंध में बताया कि शिकायत आवेदन मिला है। इसकी प्रारंभिक जांच करवाने हेतु आदेश जारी कर रहा हूं। जांच के उपरान्त विधिसम्मत कार्यवाही किया जायेगा।