बसना विधायक संपत अग्रवाल ने समाधान शिविर में दिव्यांग संजीव ... - CG Sandesh

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने समाधान शिविर में दिव्यांग संजीव को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की

अब सफर होगा आसान और स्वावलंबी

समाधान शिविर 2025 के तहत आज पिथौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिरदा में आयोजित समाधान शिविर में 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग संजीव कुमार सिदार को शासन की समाज कल्याण योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग की इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाना है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

संजीव पूर्व में बढ़ई (कारपेंटर) का कार्य करता था, किंतु अपनी दिव्यांगता के कारण उसे आवागमन में सदैव दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। संजीव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित सहायता शिविर में आवेदन किया और सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी कीं। उसकी कठिनाई और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही की। क्षेत्रीय विधायक संपत अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर स्थल पर संजीव को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इस मोटराइज्ड ट्रायसायकल से अब संजीव स्वतंत्र रूप से अपने कार्यस्थल और अन्य आवश्यक स्थानों पर आवागमन कर सकेगा। यह सहायता न केवल उसकी रोज़मर्रा की कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उसे पुनः आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। संजीव ने इस सहयोग के लिए दिल से शासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें