सांकरा पुलिस ने 14 अगस्त को सांकरा और ग्राम चारभांठा से अवैध शराब जप्त किया है. दोनों ही मामलों में आरोपियों से कुल 38 लीटर महुआ शराब मिलने पर आरोपियों को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में एक पिकप को बस चालक ने ठोकर मार दी, पिकप में कुछ मजदुर सवार होकर धान रोपा लगाने के लिये शिकारीपाली खेत जा रहे थे, इसी दौरान इनके साथ यह हादसा हो गया.