शासन के आदेशानुसार विद्यालय का सफल संचालन हेतु संकुल के सभी विद्यालय के प्रधान पाठक एवं रसोईया समूह का एक आवश्यक बैठक मिडिल स्कूल बंसुला में आयोजित किया गया।
जिला प्रशासन एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आज रैम्प योजना अंतर्गत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल महासमुंद में किया गया।
ग्राम नांदगांव निवासी ओमप्रकाश पटेल ने साइकिल से देश के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा की। करीब 6 माह की यात्रा के बाद शुक्रवार को वह वापस महासमुंद पहुंचा और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 02 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 20वीं किस्त का राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल हस्तांतरण किया जाएगा।
खाद्य अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु जागरूक किया जाएगा एवं कोई भी उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।