महासमुंद : BSNL ऑफिस के पास युवक से मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : BSNL ऑफिस के पास युवक से मारपीट

बीएसएनएल ऑफिस महासमुंद के पास दोस्तों के साथ बातचीत करते आ रहे युवक के साथ दाबेली ठेले वाले ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की. जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

वार्ड नं. 22 सुभाष नगर महासमुंद निवासी अशलम खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 जुलाई को रात करीब 9:30 बजे अशलम और उसके दोस्त राजू धोबी, बीएसएनएल कॉलोनी निवासी संतोष कुशवाहा से मिलने गये थे, जहां से आपसी बातचीत करते वे लोग बाहर गेट पर निकले थे. 

उसी समय बीएसएनएल ऑफिस के बाजू में दाबेली ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने पुरानी विवाद पर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं करछुल से मारपीट किया, जिससे अशलम के सिर, नाक, माथा, चेहरा, बाये हाथ में चोट आयी है. झगडा को देख सुनकर राजू धोबी, संतोष कुशवाहा बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दाबेली ठेला संचालक के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें