बसना नगर में ट्रैफिक व्यवस्था दिनों दिन बदहाल हो रही है. बसना नगर के पदमपुर मार्ग पर भारी वाहन के लगातार आवाजाही से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी हुई है.
श्री श्याम मंदिर के तृतीय पाटोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुस्लिम जमात सरायपाली के अध्यक्ष हाजी शाहिद खान अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ विशेष रूप से शामिल हुए।
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी में बाजार चौक पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पिटाई की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी पहल “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत महासमुंद जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन से सीधे संवाद की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है।
सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण अंतर्गत आम जनता तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर ने अंतिम दिन किया जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण