महासमुंद के मलेरिया आफिस के पास अपने मोटर सायकल से जा रहे एक व्यक्ति को रुकवाने पर नहीं रुकने से उसे मोटर सायकल से खींच कर गिरा दिया गया, और मारपीट की गई.
बिरकोनी में एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक अपने ट्रक को रिवर्स करते हुए पीछे खड़ी मोटर सायकल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई में शौच करके वापस घर आ रहे व्यक्ति की रोड़ क्रास करने के लिए खडें रहने के दौरान मोटर सायकल की ठोकर से मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.