जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा इस आशय के सूची जारी की गई है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्रियों के प्रसारण पूर्व प्रमाणन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है।
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीढी में एक पान दुकान से चाकलेट का डिब्बा ले जाने से मना करने पर पिता पुत्र से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.