सरायपाली पुलिस ने 12 जून को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली के पास एक व्यक्ति को अपने हाथ में स्टील का धारदार चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते गिरफ्तार किया है.
भंवरपुर चौकी के ग्राम रुपापली में क्रिकेट देखने जा रहे दो व्यक्तियों को शराब के नशे में एक मोटरसायकल चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अरेकेल में एक पिता ने पुत्र को कहीं काम करने जाया करो, फालतू घुमते रहते हो कहा तो पुत्र ने गाली गलौच कर अपने पिता से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.