अवैध उत्खनन के कार्यवाही पर सरपंच की खुले आम दबंगई, पत्रकार ... - CG Sandesh
सारंगढ़

अवैध उत्खनन के कार्यवाही पर सरपंच की खुले आम दबंगई, पत्रकार रामकुमार थुरिया पर हमला कर दिया चौथे स्तंभ को रोकने का संदेश.

गोमर्डा अभ्यारण्य में सरपंच की शह पर हो रहे अवैध पत्थर उत्खनन पर हुए कार्यवाही से खिन्न होकर अचानकपाली पंचायत के सरपंच गिरजा पटेल ने अपना आक्रोश पत्रकार रामकुमार थुरिया पर निकालते हुए देर शाम को उनके घर के पास हमला कर दिया.

आयुष्मान मित्र बनाने के नाम से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी ... - CG Sandesh
सारंगढ़

आयुष्मान मित्र बनाने के नाम से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी आये पुलिस के गिरफ्त में

बेरोजगारों को स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्र बनने का ऑफर मिला था. विजय कुर्रे नामक युवक ने खुद को आयुष्मान भारत योजना का एरिया मैनेजर बताते हुए बेरोजगारों से संपर्क किया था. रेग्युलर जॉब बताकर नौकरी लगाने के एवज में बेरोजगारों से रुपए भी लिया गया था.

विधानसभा चुनाव बहिष्कार की तैयार में सक्रिय हुए गोमर्डा अभ्य... - CG Sandesh
सारंगढ़

विधानसभा चुनाव बहिष्कार की तैयार में सक्रिय हुए गोमर्डा अभ्यारणवासी

सारंगढ़ विकास खण्ड के गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के अंदर स्थित 28 गांव के किसानों की निजी जमीन के खरीदी बिक्री के पंजीयन पर विगत 18 वर्षों से लगी रोक पर अब अभ्यारणवासी आर पार की लड़ाई लडऩे इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के तैयारी में जुट गयें है गोमर्डा अभ्यारण के संयोजक रामकुमार थुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक सुराज अभियान के माध्यम से दिये आवेदन पर शासन प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रकार से अभ्यारणवासियों को राहत देने वाली पहल नही की गई है

अटल जी के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया 7 दिन का राजक... - CG Sandesh
सारंगढ़

अटल जी के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया 7 दिन का राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके सम्मान में आज 16 अगस्त से 22 अगस्त तक 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज रात यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश परिपत्र के रूप में अध्यक्ष,

सारंगढ़ की नन्ही बेटियो ने पुरी मे ओडि़सी नृत्य में किया शान... - CG Sandesh
सारंगढ़

सारंगढ़ की नन्ही बेटियो ने पुरी मे ओडि़सी नृत्य में किया शानदार प्रदर्शन, महज 8 से 10 साल की बच्चियो ने किया प्रर्दशन

सारंगढ़ के नन्ही बच्चियो ने उड़ीसा के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ पुरी में 11वी राज्यस्तरीय ओडि़सी नृत्य समारोह मेंं शानदार प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही बटोरी। नन्ही बच्चियो के साथ उनके पालक भी इस आयोजन के लिये 600 किलोमीटर की यात्रा कर सुबह श्री जगन्नाथ पुरी पहुंचे और शाम हो ही नृत्य का प्रदर्शन पूरे उत्साह के साथ किया। कुल 9 बच्चियो की इस उड़ीसा समूह नृत्य में अपने कला का प्रदर्शन करते हुए नन्ही परियो ने ना सिर्फ तालिया जमकर बटोरी बल्कि आने वाले कल के लिये सारंगढ़ की उभरती प्रतिभा के रूप में अपना संदेश भी दे दिया है।

डोर टू डोर सरकारी योजनाओं का केलेण्डर लेकर पुनित जुटे प्रचार... - CG Sandesh
सारंगढ़

डोर टू डोर सरकारी योजनाओं का केलेण्डर लेकर पुनित जुटे प्रचार में, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर ने किया विमोचन

बरमकेला के सुभाष चौक में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनितराम चौहान ने सरकारी योजनाओं को शामिल कर तैयार की गई शुभकामनाएं संदेश से भरा केलेण्डर पार्टी प्रचार के लिये तैयार कराया है.

सारंगढ़ विधानसभा में भाजपा उतारेगी गैर सतनामी विधायक प्रत्याश... - CG Sandesh
सारंगढ़

सारंगढ़ विधानसभा में भाजपा उतारेगी गैर सतनामी विधायक प्रत्याशी ?

छत्तीसगढ़ की सारंगढ़ विधानसभा 17 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीट में से एक है इस विधानसभा अंतर्गत सारंगढ़ विकास खण्ड के 125 पंचायत और 1 नगरपालिका परिषद व बरमकेला विकास खण्ड के 60 ग्राम पंचायत व 1 नगर पंचायत शामिल हैं जिनमें मतदान के लिए 341 बूथ केंद्र बनाये गये हैं

ग्रामीणों का आरोप सरपंच और सचिव ने रुपये लेकर निस्तारी तालाब... - CG Sandesh
सारंगढ़

ग्रामीणों का आरोप सरपंच और सचिव ने रुपये लेकर निस्तारी तालाब को दे दिया मछली ठेका के लिए प्रस्ताव.

सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हिर्री के सभी तालाबो को मछली पट्टे का ठेका कुछ वर्ष पहले ही दे दिया गया है. अभी की स्थिति में पूरे ग्राम पंचायत हिर्री में केवल एक निस्तारी योग्य तालाब था जो नया तालाब के नाम पर है.

फिल्मी स्टाईल में स्कूली छात्र का अपहरण कर मारपीट? स्कूल के ... - CG Sandesh
सारंगढ़

फिल्मी स्टाईल में स्कूली छात्र का अपहरण कर मारपीट? स्कूल के सीनियर छात्रो ने दिया मामले को अंजाम?

फिल्मी स्टाईल में स्कूली छात्र का अपहरण कर मारपीट? स्कूल के सीनियर छात्रो ने दिया मामले को अंजाम? सारंगढ़ के अशोका पब्लिक स्कूल का है मामला, सराईपाली से आकर जूनियर छात्र को कार में बिठाकर ले गये? खैरहा गांव में किया गया मारपीट? सीनियर छात्रो ने दिया मामले को अंजाम, मारपीट का विडिय़ो बनाकर किया गया वायरल, सहमा हुआ पिडि़त छात्र के परिजन पहुंचे थाना.