कांग्रेस पार्टी बगावत से बचने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के ठीक एक दिन पूर्व कांग्रेस ने अपने बचे हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस की तरफ से एक बार भी फुलझर अंचल के “राजा साहब” कहलाने वाले देवेन्द्र बहादुर पर अपना भरोषा जताया है और बसना विधानसभा से देवेन्द्र बहादुर को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस दौड़ में इस बार उषा पटेल भी शामिल थी और ऐसा माना जा रहा था कि उषा पटेल और देवेन्द्र बाहादुर के बीच असमंजस सी स्थिति बनी हुई थी. लेकिन कांग्रेस ने “राजा साहब” को अपना प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों में विराम लगा दिया है.