इस बार गोवर्धन तिहार महासमुंद ज़िले के गौठनों में पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर डोमन सिंह महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बेमचा और बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बीकेबाहरा के गौठान में गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर ज़िले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।