छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग महासमुंद द्वारा लगायी गयी 'विकास छायाचित्र प्रदर्शनी' का मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने फ़ीता काटकर शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब और बेहतर तरीक़े से प्रदेश के लोगों का हक उन्हें मिला है। हमारी सरकार ने गरीबों एवं किसानों का वास्तविक हक मिले यह सुनिश्चित किया है। छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर अन्य राज्यों को मार्गदर्शन किया है।