आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आपातकाल स्मृति दिवस' (संविधान हत्या दिवस) के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज महासमुंद जिला पंचायत परिसर में किया गया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
देशभर में 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह दिन 25 जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल की याद दिलाता है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
भारतीय बास्केटबॉल बालिका टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होकर स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
रानी दुर्गावती की शहादत दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज महासमुंद के बी.टी.आई. रोड पर स्थापित वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।