जिले के कृषकों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए शुक्रवार को उप संचालक कृषि कार्यालय, महासमुंद में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप संचालक कृषि महासमुंद, जिला विपणन अधिकारी महासमुंद, नोडल अधिकारी (जिला सहकारी केंद्रीय बैंक) एवं इफको के मैनेजर उपस्थित रहे।