किसी भी अच्छे कार्य के लिए स्वयं की इच्छाशक्ति कार्य के प्रति समर्पण का होना आवश्यक है। किसी दूसरे को आगे आने की राह देखने से अच्छा है स्वयं से शुरुआत करें। इसी को चरितार्थ करता एक नेक कार्य कर रहा है जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सलिहाभाठा गांव का उत्साही युवा हितेश दीवान।