जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के किसान के कृषि भूमि को राजस्व विभाग द्वारा रजिस्ट्री निरस्त करने के बावजूद फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति को बेचने के मामले में महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित अजय ज्वेलर्स के संचालक अजय पिंचा को खल्लारी पुलिस ने 420 के अपराध में आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी अजय पिंचा को जेल भेज दिया गया है। इस फर्जीवाड़ा में पटवारी, गांव के कोटवार सहित पांच लोग शामिल है।