जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार 30 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई
कलेक्टर डोमन सिंह ज़िले में पिछली रात से हो रही बेमौसम बारिश को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है।
महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत सजा पूरी करने जा रहे एवं अन्य प्रकरण में बंद बंदियों को वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा ब्लॉक में बीती रात से रुक रुकर बारिश का दौर जारी है, आसमान में बादल छाए रहने से आज भी बारिश होने की संभावना है।