प्री बीएड परीक्षा में गलत रोल नंबर भरने पर रुका था रिजल्ट, स... - CG Sandesh

प्री बीएड परीक्षा में गलत रोल नंबर भरने पर रुका था रिजल्ट, संशोधित परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने 22 मई 2025 को प्री बी.एड. की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 31 परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर अपने रोल नंबर गलत भर दिए थे. इस वजह से उनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया था.

व्यापम ने जांच के बाद 21 जुलाई को संशोधित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट में लॉग इन कर अपने परिणाम देख सकते हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें