महासमुंद : विशेष सुपोषण चौपाल के माध्यम से स्तनपान जागरूकता ... - CG Sandesh

महासमुंद : विशेष सुपोषण चौपाल के माध्यम से स्तनपान जागरूकता का संदेश, विविध गतिविधियों का आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण अभियान को गति देने एवं समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महासमुंद शहरी परियोजना के सेक्टर 01 अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड में विशेष सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता सन्देश दिया गया।

इस चौपाल में बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, किशोरियां एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लाभार्थियों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान द्वारा बताया गया कि शिशु को जन्म के पहले घंटे के भीतर मां का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाना आवश्यक होता है, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

साथ ही, 6 माह तक केवल स्तनपान कराने और तत्पश्चात पूरक ऊपरी आहार प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दो शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में पार्षद  माखन पटेल, सुनैना ठाकुर, एवं साजिक कार्यकर्ता सुजाता विश्वनाथन,  शोभा शर्मा , पर्यवेक्षक कुंती यादव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राखी शर्मा, हाजरानिशा एवं जानकी आर्य की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी माताओं को बच्चों के समुचित पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

चौपाल के दौरान विभागीय टीम ने पोषण पर आधारित गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी, संवाद एवं परामर्श के माध्यम से सहभागियों को पोषण विषयक जानकारी दी। साथ ही कई रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें गीत संगीत,मटका फोड़,बिंदी लगाओ प्रतियोगिता भी शामिल है।

इस अवसर पर उपस्थित माताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस प्रकार के आयोजनों को लाभकारी बताया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें