महासमुंद : तू कौन होता है हमारे दामाद को ले जाने वाला कह की ... - CG Sandesh

महासमुंद : तू कौन होता है हमारे दामाद को ले जाने वाला कह की मारपीट

महासमुंद थाने में तीन युवकों के खिलाफ मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. वार्ड नम्बर 04 नयापारा महासमुंद निवासी शिवा सांवरा ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई शाखा ऊर्फ काकू सांवरा जो उनके घर के बगल में रहने वाली बैसाख सांवरा की बेटी भारती यादव के साथ प्रेम विवाह कर उसी घर में घर घरजमाई बनकर रहता है.

10 अगस्त 2025 को शाम करीबन 4 बजे शिवा अपने घर में था. वह राजा सांवरा की गाली की आवाज को सुना, पास जाकर देखा तो राजा सांवरा, अक्षय सांवरा एवं राजू सांवरा शिवा के छोटे भाई शाखा ऊर्फ काकू को हमारे घर में क्यों रहता है घर से तू भाग जा कहते हुये सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर रहे थे. 

शिवा किसी तरह झगडा विवाद को शांत कर अपने भाई शाखा को अपने घर चलने के लिये बोला. उसी समय राजा, अक्षय एवं राजू ने तू कौन होता है हमारे दामाद को ले जाने वाला कहते हुये सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर राजा सांवरा ने शिवा को जान से मारने की धमकी देकर पास में पडे लकडी के डण्डा से सिर में मारपीट. अक्षय ने भी डंडे से सिर में मारा. शिवा का छोटा भाई हरेश आकर झगडा को शांत करा रहा था तो उसे भी राजू ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का से मारपीट किया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजा सांवरा, अक्षय सांवरा, राजू सांवरा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें