महासमुंद  : बरबसपुर बी और सी में एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर... - CG Sandesh

महासमुंद : बरबसपुर बी और सी में एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर पुनः होगी नीलामी

कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा महामसुंद विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया था। उक्त जप्त रेत की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित थी।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार निविदा प्रक्रिया में बरबसपुर-बी और बरबसपुर-सी ब्लॉकों के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर, निविदा शर्तों के कंडिका क्रमांक 6.5 के अनुसार 2 दिवस की अतिरिक्त समयावधि प्रदान की गई है। अब इच्छुक बोलीदाता 13 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय सुबह 11ः30 बजे से शाम 5ः00 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। निविदा 14 अगस्त 2025 को शाम 5ः30 बजे, कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद में खोली जाएगी। नीलामी की विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें