2 माह में उखड़ गया बसना से बिलाईगढ़ मार्ग, करोड़ो की लागत से हु... - CG Sandesh

2 माह में उखड़ गया बसना से बिलाईगढ़ मार्ग, करोड़ो की लागत से हुआ था डामरीकरण, ख़राब सड़क की वजह से गई है कई जाने.

बसना से बम्हनी होते हुए बिलाईगढ़ और बिलासपुर पहुंच मार्ग में लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा बेहद ही लापरवाही से सड़क को बनाया गया है. सड़क बनने के 3 माह के भीतर ही इन ठेकेदारों द्वारा की गई भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है. सड़क के ठीक बीचों-बीच ऐसे गड्डे आ चुके है कि आम लोगों के लिए ये फिर से जानलेवा साबित हो सकते है. इस जानकारी के बावजूद की अब उन सड़कों में ट्रकों के लोड की क्षमता बढ़ चुकी है फिर भी इस सड़क को घटिया बना दिया गया.        

लगभग 50 किमी के इस मार्ग का कार्य ठेकेदार मजोज कुमार सारंगढ़ को दिया गया जिसे 10 माह की अवधि में पूर्ण करना था और गारंटी पीरियड 3 वर्ष के लिए थी. मगर इस ठेकेदार की गारंटी 3 वर्ष तो क्या 3 माह भी टिक नहीं पाई. एक ठेकेदार द्वारा सरकार को गारंटी के नाम पर खुले आम धोखा दे दिया गया जिसका खामियाज़ा अब सरकार को चुनने वाले आम लोग उठाएंगे.  

भ्रष्टाचार से बनी इस सड़क के बनने के पूर्व इस सड़क ही हालत अत्यंत ख़राब हो गयी थी जगह-जहग गड्डे हो गए थे जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाए भी बढ़ रही थी और कई लोगों ने अकाल मृत्यु को गले लगा लिया था.

इस मार्ग में रोज कई बसें, हाइवा, ट्रेलर, स्कूल बसें और ना जाने कितने ओधोगिक वाहनों के बीच आम ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है जिसे भी नजरंदाज कर सड़क बना दिया गया.

बसना से बिलाईगढ़ मार्ग को करोडो की लागत से लगभग 2 माह पूर्व ही हेंडओवर किया गया था. अब तक के हुए बरसात में पानी भी ज्यादा गिरा है लेकिन बसना से बिलाईगढ़ मार्ग में बड़ा-बड़ा गड्ढा आ गया है. इन गड्ढो को देख कर ऐसा है की बहुत ही घटिया और अनिमियता तरह से मार्ग का नवनीकरण किया गया है.

जब बसना से बिलाईगढ़ मार्ग का का निर्माण किया जा रहा था तभी कई लोगो द्वारा मौके पर पहुँचे अधिकारीयो को यह अवगत कराया गया था कि ठेकेदार मनमानी तौर पर घटिया कार्य किया जा रहा है लेकिन अधिकारीयों ने एक बार भी जाँच करना उचित नहीं समझा और भ्रष्टाचार को नाक के निचे बढ़ावा देते चले गए.

बसना से बिलाईगढ़ मार्ग में हो रही अनिमियता के चलते अंचल के सभी समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अधिकारीयो को नींद से जगाने प्रयास जरुर किया था लेकिन इस रोड के जिम्मेदार अधिकारियों को ने जाँच को उचित नहीं समझा.इसका नतीजा आज आम लोगो को एक बार फिर भुगतना पड़ सकता है क्योंकि बसना से बिलाइगढ मार्ग एक बार फिर कई जगहों से जर्जर हो चुका है.

इस बारे में महासमुंद के श्री आर के खामरा कार्यपालन अभियंता से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई भी जवाब नही आया. वही ठेकेदार मनोज कुमार केडिया से 9301298269 संपर्क करने पर भी कोई जवाब नही दिया गया.

वहीं बसना के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस रोड अनियमितता हुई है. घटिया प्रकार के मुरुम का भी इस्तेमाल हुआ है. और बनाने के पूर्व सड़कों के ऊपरी परत को सही ठंग से साफ भी नहीं किया गया है.    

इससे पहले यह सड़क लगभग 50 करोड़ की लागत से 2008-09 में बनाया गया था. वर्ष 2008-09 के इस सड़क की स्थिति अत्यंत ही दुर्गम थी और बसना से बिलाईगढ़ पहुँचने के लिए लगभग 3 घंटे लग जाते थे तब यह मार्ग एकाकी मार्ग हुआ करता था. वर्ष 2008-09 में सड़क के निर्माण कार्य के बाद बिलाईगढ़ पहुँचने का समय 3 घंटे से घटकर 1 घंटा हो गया.


बसना से बिलाईगढ़ के मार्ग का होगा नवनीकरण


बसना : जगदीशपुर रोड पर डम्फर ने ली फिर से युवक की जान, महीने भर के अंदर दूसरी मौत, मार्ग में हुए गड्डे की प्रशासन को नहीं फिकर


बसना : भारी वाहनों की लापरवाही से लगातार हो रहे बड़े हादसे


10 माह के भीतर 964 लाख रुपये की राशि से होगा बसना-बम्हनी-बिलाईगढ़ मार्ग में नवीनीकरण.




अन्य सम्बंधित खबरें