महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हे... - CG Sandesh

महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु, 27 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। समिति से मिली जानकारी अनुसार आवेदन के लिए वे ही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ है। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट

https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs.पर ऑनलाइन आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए अवलोकन कर सकते हैं। पंजीयन से संबंधित समस्या हेतु अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर +91-93405-03117 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें