ANM के 5 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

ANM के 5 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा ANM के 5,006 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्ष का ANM डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही बिहार नर्सेज़ रजिस्ट्रेशन काउंसिल पटना में पंजीयन होना भी आवश्यक है. पंजीयन लंबित होने पर स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र देना होगा.

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आयुसीमा 01 अगस्त 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी.

इस भर्ती से सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटीफिकेशन देखें – PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें