CG : पीएम आवास योजना के नाम पर मांगे पैसे, सचिव निलंबित - CG Sandesh

CG : पीएम आवास योजना के नाम पर मांगे पैसे, सचिव निलंबित

बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत विशालपुर से सचिव द्वारा हितग्राहियों से पैसे लिए जाने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव बालदेव यादव द्वारा पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से आवास सत्यापन कार्य के नाम से 100-100 रुपये लिए जाने की शिकायत के बाद जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई.

जांच में शिकायत सहित पाए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें