पिथौरा : घर में शराब छिपाकर रखी थी महिला, किया गया जप्त - CG Sandesh

पिथौरा : घर में शराब छिपाकर रखी थी महिला, किया गया जप्त

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में एक महिला अपने घर पर बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने जप्त किया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक,  28 अगस्त 2025 को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ठाकुरदिया खुर्द पहुंची, जहाँ हेमलता गोस्वामी पति चुम्मन गोस्वामी उम्र 32 साल निवासी ग्राम ठाकुरदिया खुर्द ने अपने घर में छुपाकर रखे हाथ भठ्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब निकालकर पेश किया. 

आरोपीया के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक जरीकेन 05 लीटर वाली में लगभग 03 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब किमती 600 रूपये जप्त किया गया.

आरोपीया के खिलाफ धारा 34(1)A आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवचेना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें