CG : नीट/यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया और आबंटन के खिलाफ दायर ... - CG Sandesh

CG : नीट/यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया और आबंटन के खिलाफ दायर याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने नीट/यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया और आवंटन के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय-सीजीडीएमई द्वारा जारी प्रावीण्य सूची को वैध मानते हुए हाईकोर्ट ने उसके आधार पर की गई सीट आवंटन प्रक्रिया को सही माना है। इसके बाद चिकित्सा काउंसलिंग समिति से काउंसलिंग की नई तिथि के दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर दूसरे चरण और आगामी चरणों की नई समय-सारणी डीएमई द्वारा जारी की जाएगी। 

नई समय-सारणी की जानकारी अभ्यर्थियों को सीजीडीएमई की वेबसाइट पर मिलेगी। गौरतलब है कि नीट/यूजी की काउंसलिंग के दौरान एक अभ्यर्थी ने पहले चरण की काउंसलिंग में सीजीडीएमई द्वारा दिए गए श्रेणी और संवर्ग में बदलने के विकल्प को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। साथ ही इसके आधार पर बारह अगस्त को जारी प्रावीण्य सूची को भी मान्य नहीं करने की मांग की गई थी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें